ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान,युवराज को मिला मोका!
ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। टी-20 टीम में युवराज सिंह वापसी करने में सफल रहे हैं। वहीं महेंद्र सिंह धोनी टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के कप्तान बने रहेंगे।हरभजन सिंह को भी टी-20 टीम में जगह दी गई है। वहीं सुरेश रैना को टी-20 टीम में तो शामिल किया गया है लेकिन वनडे के लिए चयनकर्ताओं का भरोसा जीतने में रैना कामयाब नहीं हो सके।इस दौरे में भारत एकदिवसीय और टी-20 मैच खेलेगा। भारत और आस्ट्रेलिया की टीमें 12 से 31 जनवरी के बीच पांच एकदिवसीय और तीन टी-20 मैच खेलेंगी। सीरीज की शुरुआत एकदिवसीय मैचों से होगी। पहला मैच 12 जनवरी को पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद 26, 29 और 31 जनवरी को टी-20 मैच होंगे। टी-20 मैच एडिलेड, मेलबर्न और सिडनी में होंगे।मुख्य चयनकर्ता संदीप पाटिल ने टीम चयन के बाद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। पाटिल ने लिखा, 'युवराज खास खिलाड़ी है और कप्तान उसे टीम में वापस पाकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि इस ऑस्ट्रेलिया दौरे से चयनकर्ताओं को अन्य खिलाड़ियों को परखने में भी मदद मिलेगी। नेहरा के बारे में पाटिल ने कहा कि टी-20 मैचों में वो लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं और टीम के लिए वह उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कहा कि हमें अनुभवी टी-20 वर्ल्डकप के लिए अनुभवी खिलाड़ियों की जरूरत है और ऑस्ट्रेलिया दौरा उन्हें परखने का सही अवसर है।
No comments:
Write comments