सिने अभिनेता एवं भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने असहिष्णुता को लेकर सिने अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव की टिप्पणी को खारिज करते हुए कहा कि देश स्वभावत: शांति प्रिय है।शत्रुघ्न ने अपने ट्विट संदेश में कहा है कि वह आमिर और उनके परिवार के चाहने वाले रहे हैं लेकिन आमिर और अन्य भारत पर असहिष्णु का जो लेबल लगा रहे हैं, उसे वह पूरी तरह से खारिज करते हैं।उन्होंने कहा कि अगर भारत असहिष्णु होता तो क्या पीके फिल्म इतनी कामयाब रहती।शत्रुघ्न ने कहा कि हमारी मातृभूमि सभी जाति, संप्रदाय, धर्म के प्रति स्वभावत: और वास्तव में शांतिप्रिय है और संप्रदायिक सौहार्द का पालन करती है। उल्लेखनीय है कि आमिर खान ने दिल्ली में एक समारोह में बातचीत के दौरान पिछले छह से आठ महीनों में असहिष्णुता की घटनाएं बढने पर ‘निराशा’ व्यक्त की थी जिसके बाद से वह विवादों के घेरे में हैं।आमिर ने कहा था, ‘मैं और किरण (मेरी पत्नी) जीवन भर भारत में रहे हैं। उन्होंने पहली बार कहा कि क्या हमें देश से बाहर चले जाना चाहिए.. उन्हें अपने बच्चे को लेकर चिंता है, वह इस बात को लेकर चिंतित हैं कि हमारे आस पास माहौल कैसा होगा।’ उन्होंने पुरस्कार लौटाने वाले लोगों का भी समर्थन करते हुए कहा था कि पुरस्कार लौटाना कलात्मक लोगों द्वारा अपने असंतोष और निराशा को व्यक्त करने का एक तरीका है।
No comments:
Write comments