Sunday, 29 November 2015

अरुंधति ने कहा, ब्राह्मणवाद को बढ़ावा दे रही मोदी सरकार, फिर से लिख रही है इतिहास

दुनिया भर में मशहूर भारतीय लेखिका अरुंधति रॉय ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार 'हिंदू राष्ट्रवाद' के नाम पर 'ब्राह्मणवाद को बढ़ावा दे रही' है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 'असहिष्णुता' जैसा शब्द उस 'डर' को बताने के लिए नाकाफी है जिसमें अभी अल्पसंख्यक समुदाय जी रहा है। रॉय के इस बयान पर दंक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर उन्हें 'राष्ट्र विरोधी' करार दिया।पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में रॉय की मौजूदगी से नाराज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने हंगामेदार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में रॉय को समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम पर दिया जाने वाले महात्मा फूले समानता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।पुरस्कार प्राप्त करने के बाद रॉय ने दावा किया कि 'असहिष्णुता' जैसा शब्द उस 'डर' को बताने के लिए नाकाफी है, जिसमें अभी अल्पसंख्यक समुदाय जी रहा है। इसके साथ ही मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए रॉय ने कहा कि 'हिंदू राष्ट्रवाद' के नाम पर वह 'ब्राह्मणवाद को बढ़ावा दे रही' है।बुकर पुरस्कार से सम्मानित रॉय ने यह आरोप भी लगाया कि बीजेपी देश के समाज सुधारकों का महिमामंडन 'महान हिंदुओं' के तौर पर करने की कोशिश कर रही है और डॉ. भीमराव अंबेडकर को भी हिंदू करार दे रही है, जबकि उन्होंने हिंदू धर्म छोड़ दिया था। रॉय ने आरोप लगाया, 'इतिहास को फिर से लिखा जा रहा है और सरकार ने राष्ट्रीय संस्थानों पर कब्जा जमा लिया है।'

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +