यूट्यूब गेमिंग ने अब स्मार्टफ़ोन पर खेलने का मज़ा दोगुना कर दिया है।दो महीने पहले लॉन्च हुई यूट्यूब गेमिंग ने अब एक नया फीचर जोड़कर स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वालों का मज़ा बढ़ा दिया है।गूगल ने इस फ़ीचर का नाम 'मोबाइल कैप्चर' रखा है और इसकी मदद से अब आप जो मोबाइल गेम खेल रहे हों उसे ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकेंगे।यानी जो लोग आपको यूट्यूब गेमिंग पर फॉलो करते हैं वो अब आपको गेम खेलते हुए देख सकते हैं।इस नए फीचर के लिए आपको अपने स्मार्टफोन पर कोई भी नया हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर नहीं चाहिए। बस आपको अपने स्मार्टफोन पर 'गो लाइव' बटन पर टैप करना होगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Write comments