Friday, 6 November 2015

गूगल की इस तकनीक से सीधे आपके फोन पर 4जी सेवा

भारत में बेहतर इंटरनेट सेवा मुहैया कराने के लिए सरकार के साथ गूगल बैलून प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। फिलहाल गुब्बारे के जरिए इंटरनेट सेवा प्रदान करने के पायलट प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। इसके तहत मोबाइल पर 4जी सेवा उपलब्ध कराई जाएगी।गूगल के ‘प्रोजेक्ट लून’ में बड़े गुब्बारों का प्रयोग किया जा रहा है, जो जमीन से 20 किमी ऊपर उड़ेंगे। इससे पहले गूगल इस तकनीक का परीक्षण न्यूजीलैंड, कैलिफोर्निया और ब्राजील में कर चुका है। एक अधिकारी ने बताया कि गूगल ने भारत सरकार से लूम प्रोजेक्ट और ड्रोन आधारित इंटरनेट ट्रांसमिशन की तकनीकी देने की बात कही।इसके बाद डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रानिक एंड इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी (डीईआईटीवाई) के सचिव की देखरेख में इस प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए कमेटी बनाई गई। इस तकनीक की मदद से 4जी सेवा सीधे फोन पर उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रोजेक्ट लूम में भागीदार दूरसंचार कंपनी अपने ग्राहकों को सेवा उपलब्ध करा सकेगी। गूगल के मुताबिक एक गुब्बारे के जरिए 40 किमी के दायरे में इंटरनेट सेवा मुहैया कराई जा सकेगी। इस सेवा में गूगल सिर्फ तकनीकी प्रदाता है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +