Tuesday, 10 November 2015

श्रीनिवासन की आईसीसी से और रवि शास्त्री की आईपीएल से हुई छुट्टी

आईसीसी चेयरमैन एन श्रीनिवासन को उनके पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर को आईसीसी का नया चेयरमैन बनाने का प्रस्ताव पास किया गया है। श्रीनिवासन का जून 2016 तक कार्यकाल था लेकिन 7 महीने पहले ही उन्हें पद से हटाने का फैसला लिया गया है। अब आईसीसी में श्रीनिवासन का बचा हुआ कार्यकाल शशांक मनोहर पूरा करेंगे।
इसके साथ ही चयनकर्ता रोजर बिन्नी को भी उनके पद से हटा दिया गया है। बिन्नी का नाम हितों के टकराव के मामले में सामने आ रहा था। बिन्नी की जगह एमएसके प्रसाद को नया चयनकर्ता बनाने का फैसला लिया गया है।इसके अलावा टीम डायरेक्टर रवि शास्त्री को भी आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल से हटा दिया गया है। मुंबई में हुई बीसीसीआई की एजीएम में ये बड़े फैसले लिए गए।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +