Tuesday, 10 November 2015

8 दिसंबर को होगी IPL के नई टीमों का घोषणा

आईपीएल संचालन परिषद ने आठ दिसंबर को दो नई आईपीएल टीमों की बोली लगाने वाले शहरों से जयपुर और कोच्चि को हटाने का फैसला किया। ये दोनों नई टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रायल्स की जगह लेंगी जो दो साल का निलंबन झेल रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त न्यायधीश लोढा समिति की आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजी मामले में अंतरिम रिपोर्ट के बाद बीसीसीआई कार्यकारिणी ने चेन्नई और रॉयल्स के स्थान पर टूर्नामेंट से नई टीमें जोड़ने का फैसला किया था।आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने बताया कि नई टीमों के चयन की प्रक्रिया 15 नवंबर के बाद शुरू होगी और इसमें दिलचस्पी लेने वाले चार दिसंबर तक स्पष्टीकरण ले सकते हैं। शुक्ला ने कहा कि आईपीएल संचालन परिषद ने जयपुर और कोच्चि को फ्रेंचाइजी स्थलों से हटाने का फैसला किया है। उन्होंने इसके साथ ही जोड़ा कि बोली के लिए नौ स्थान तय कर लिए गए हैं।शुक्ला ने कहा कि बोली आठ दिसंबर को लगेगी। केंद्रीय राजस्व पूल से रिवर्स बोली के लिए आधार मूल्य 40 करोड़ रुपए होगा और जो पार्टी केंद्रीय राजस्व पूल से सबसे कम हिस्सा लेने पर बोली लगाएगी उसे टीम सौंपी जाएगी। निविदा जारी करने के लिये दस्तावेज तैयार हो गए हैं और उन्हें कल एजीएम में मंजूरी के लिये रखा जाएगा।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +