Sunday, 29 November 2015

चल पड़ी रणबीर की गाड़ी, 'तमाशा' ने पहले दिन कमाए..

इम्तियाज अली की फिल्म 'तमाशा' को देखने लिए शुक्रवार को सिनेमाघरों में खासी भीड़ रही। इसी की बदौलत फिल्म ने शानदार ओपनिंग हासिल की है।
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण स्टार इस फिल्म ने शुक्रवार को 10.87 करोड़ रुपए का धंधा किया। भारत में इस फिल्म को लगभग 2100 स्क्रीन पर जगह मिली है। इस लिहाज से यह कमाई बुरी नहीं है।फिल्म को समीक्षाएं भी अच्छी मिल रही हैं। फिल्म में ऐसा भी कुछ नहीं है जिसे परिवार के साथ नहीं देखा जा सकता हो। जो बात इसमें कही गई है, वो वाकई दिल को छूने वाली है। वैसे भी इमोशनल फिल्मों के लिए इम्तियाज अली अब जाना-पहचाना नाम हो चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म अपने पहले वीकेंड पर 30 करोड़ से ज्यादा कम लेगी।उधर सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' ने गुरूवार तक 203.53 करोड़ रुपए कमा लिए। पिछले हफ्ते इस फिल्म को जेम्स बॉन्ड की फिल्म 'स्पेक्टर' के कारण खासा नुकसान उठाना पड़ा। बॉन्ड फिल्म ने पहले हफ्ते में लगभग 35 करोड़ रुपए का धंधा किया है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +