Friday, 6 November 2015

आलू में गाय की झलक देख पूजा और कीर्तन करने लगे लोग

पौराणिक युग से हिन्‍दू धर्म में विशेष आस्‍था का केन्‍द्र रही गौ माता से जुड़े हर मुद्दे ने सदैव हिन्‍दुओं को प्रभावित किया है. अब इसी कड़ी में उत्‍तर पूर्वी दिल्‍ली के जय प्रकाश नगर में पिछले दो दिन से आलू में उभरे गौ माता के स्‍वरूप ने इसे और बल दिया है.
स्‍थानीय लोगों ने जब यह खबर सुनी तो आलू में उभरी गौ माता की झलक देखने वालों का तांता ही लग गया, जिसे भी यह बात पता चली वह बस एक झलक पाने के लिए चल पड़ा. इसके बाद तो लोगों के कहने पर उस आलू को वहीं के छोटे से मंदिर में रखकर पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया है. यही नहीं इस देखने आने वाले लोग अपने मोबाइल फोन में फोटो खींचने के साथ ही वीडियो भी बना रहे हैं.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +