Saturday, 21 November 2015

गूगल हैंगआउट्स पर शुरू किया वीडियो कॉल इनवाइट

गूगल के चैटिंग ऐप्‍लीकेशन हैंगआउट्स ने अपने यूजर्स के लिए वीडियो कॉल फीचर शुरू किया है। इसके लिए यूजर्स को इनवाइट लिंक भेजना होगा।इससे नॉन-गूगल यूजर्स को भी इनवाइट किया जा सकेगा, जो ऐप को डाउनलोड करने के बाद वीडियो कॉल फीचर को उपयोग कर सकेंगे।गौरतलब है कि हाल ही में गूगल ने अपने मैसेजिंग ऐप के बग्‍स को फिक्‍स किया है। हैंगआउट्स के वर्जन 5.1 में मामूली बदलाव के साथ वीडियो कॉल इनवाइट फीचर को जोड़ा गया है।दूसरी ओर, फेसबुक ने ऑफिस तथा कार्यस्‍थलों पर उपयोग किए जाने के लिए फेसबुक फॉर वर्क चैटिंग ऐप को शुरू किया है। हालांकि यह ऐप फिलहाल केवल एंड्रॉयड यूजर्स ही उपयोग कर सकेंगे और इसे उपयोग करने के लिए लॉग इन करना आवश्‍यक होगा।इस ऐप के जरिए यूजर्स संदेश भेजने के साथ ही लोकेशन, स्टिकर्स, वीओआईपी कॉल्‍स तथा ग्रुप भी बना सकेंगे। यदि कोई यूजर चाहे तो वो ऐप के नोटिफिकेशन्‍स को बंद भी कर सकेगा।
उल्‍लेखनीय है कि स्‍लैक, हिपचैट, यमर, स्‍काइप तथा कुछ अन्‍य चैट ऐप्लिकेशन्‍स को दुनिया के कई वर्क प्‍लेस में उपयोग किया जाता है। ऐसे में फेसबुक मैसेंजर की सीमाओं के चलते कंपनी ने वर्क चैट को अलग से बनाया है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +