Saturday, 21 November 2015

ऑफिस वर्कर्स के लिए फेसबुक लाया वर्क चैट ऐप

सबुक ने उन लोगों के लिए एक नई चैटिंग ऐप लॉन्‍च कर दी है जो फेसबुक को अपने कार्यस्थल पर इस्तेमाल करते हैं। इस ऐप का नाम वर्क चैट है और फिलहाल यह केवल एंड्रायड डिवाइसेज के लिए ही उपलब्ध है।
वर्क चैट ऐप में फेसबुक के मैसेंजर की ही झलक मिलती है। इस ऐप से यूजर मैसेजेस, इमेजेस, लोकेशन्स,स्टिकर्स भेज सकता है और ग्रुप्स क्रिएट कर सकता है, इतना ही नहीं यूजर्स वीओआईपी कॉल्स भी कर सकते हैं। इस ऐप से चैट भी की जा सकती है। अगर यूजर नहीं चाहता कि वह परेशान हो तो वह नोटिफिकेशन्स को एप में टर्न ऑफ भी कर सकता है।
यह ऐप गूगल प्ले स्टोर की ऐप लिस्टिंग में शामिल है, इसके साइज के लिए 'वेरीज विद डिवाइज' कहा गया है और डाउनलोडिंग के समय इसका वजन नेक्सेस 5 पर 26.67एमबी और एचटीसी वन एम8 आइ पर 24.64एमबी है। अभी वर्क चैट का वर्जन 49.0.0.20.63 है।
विश्वभर के वर्क प्लेस में यूज किए जा रहे चैटिंग ऐप्स जैसे- स्लेक, हीपचैट, यम्मर,स्काइप और अन्य चैटिंग ऐप्स की जगह लेने के लिए फेसबुक द्वारा वर्क चैट को लाया गया है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +