Wednesday, 25 November 2015

बस में भीषण विस्फोट के बाद इमरजेंसी की घोषणा

ट्यूनीशिया में राष्ट्रपति के सुरक्षाकर्मियों की बस में हुए भीषण विस्फोट के बाद वहां के राष्ट्रपति बेजी केइद एसेबसी ने राष्ट्रीय आपातकाल और राजधानी में कर्फ्यू की घोषणा की है। बस विस्फोट में कम से कम 12 लोग मारे गए हैं।
एक सुरक्षा सूत्र ने कहा कि ट्यूनीशिया में हुए हमले में ‘बस में सवार ज्यादातर एजेंट मारे गए।’ ट्यूनिस शहर 2011 की क्रांति के समय से ही जिहादी हिंसा का केंद्र बना हुआ है।मंगलवार को हुए इस हमले की तत्काल किसी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है। मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि हमले में 20 लोग घायल भी हुए हैं। एसेबसी ने आज होने वाली स्विटजरलैंड की यात्रा रद्द कर दी और पूरे देश में आपातकाल तथा राजधानी में कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +