Wednesday, 25 November 2015

मलेशिया-सिंगापुर की यात्रा के बाद पीएम स्वदेश लौटे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो देशों की चार दिवसीय यात्रा के बाद मंगलवार देर रात भारत लौटे। इस दौरान पीएम मोदी ने मलेशिया व सिंगापुर का दौरा किया। यात्रा के अंतिम पड़ाव में उन्होंने सिंगापुर में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। मोदी को सिंगापुर में अप्रवासी भारतीयों ने सिर आंखों पर बैठाया।
दो देशों की यात्रा के दौरान पीएम ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बात की व सम्मेलनों में हिस्सा लिया। मोदी के इस दौरे से मलेशिया व सिंगापुर के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों को नई दिशा मिली। उन्होंने बढ़ते आतंकवाद पर चिंता जताते हुए कहा कि हम सभी को मिलजुलकर इस वैश्विक समस्या से निपटना होगा।साथ ही उन्होंने भारत में कारोबार के लिए निवेशकों को लुभाया। पीएम ने कहा कि बदले परिदृश्य में देश में बेहतर अवसर हैं। यही नहीं उन्होंने कहा कि हमने नियमों में पारदर्शिता बरतते हुए चीजों को आसान बनाया है।मंगलावार को सिंगापुर एक्सपो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भारत एक बड़ी शक्ति बनकर उभर रहा है। उन्होंने देश में बदलते हुए माहौल की चर्चा करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद का सपना जल्द पूरा होगा जब भारत विश्व गुरू बनकर उभरेगा।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +