Monday, 23 November 2015

दिल्‍ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके

दिल्‍ली समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके
रिक्टर पैमाने पर छह की तीव्रता वाला भूकंप का शक्तिशाली झटका रविवार देर रात उत्तर भारत के कई हिस्सों में आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था। दिल्‍ली समेत उत्‍तर भारत के कई शहरों में झटके महसूस किए गए।पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता छह मापी गई। भूकंप का केंद्र 86 किलोमीटर की गहराई में था और यह अफगानिस्तान और ताजिकिस्तान के सीमावर्ती इलाके के पास कहीं पड़ता है। भूकंप का झटका जम्मू कश्मीर, हरियाणा और राष्ट्रीय
राजधानी में महसूस किया गया। संपत्ति या किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं मिली है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +