विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक आश्रम में रह रहे पाकिस्तान निवासी रमजान से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत चाहता है कि रमजान का अपनी मां से मिलन हो जाए। सुषमा ने अपने आवास पर रमजान से मुलाकात करने के बाद कहा कि भारत चाहता है कि रमजान की कराची में उसकी मां से मुलाकात हो जाए। इसके लिए पाकिस्तान को स्वीकार करना होगा कि रमजान उसका नागरिक है। दस्तावेज नहीं होने पर भी भारत सरकार रमजान की मां को वीजा देने को तैयार है।सूत्रों के अनुसार, सुषमा सोमवार को इंदौर जा रही है, जहां वह गीता से मुलाकात करेंगी। गीता पाकिस्तान से आने के बाद इंदौर में ही है और उसके परिवार का अब तक कोई अता-पता नहीं चल पाया है। रमजान की उम्र इस समय लगभग 14 साल है, और उसकी कहानी गीता से अलग है।सूत्रों के अनुसार, रमजान कराची का निवासी है। उसकी मां और पिता के बीच अनबन के बाद तलाक हो गया और पिता बांग्लादेश चला गया। साथ ही अपने साथ रमजान को भी ले गया। बांग्लादेश में उसने दूसरी शादी कर ली। सूत्रों के अनुसार, रमजान को जब सौतेली मां परेशान करने लगी तो वह वहां से भाग लिया और विभिन्न मार्गों से होते हुए भोपाल पहुंचा। यहां वह गैर सरकारी संगठन, चाइल्ड लाइन के आश्रम में है।गीता एक दशक से अधिक वक़्त तक पाकिस्तान में रहने के बाद बीते महीने भारत लौटी थीं.भारत के कई परिवारों ने गीता को अपना बताया था लेकिन डीएनए टेस्ट में उनके दावे ग़लत साबित हुए हैं.गीता को भी भारत में अपने परिवार की तलाश है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Write comments