Saturday, 21 November 2015

फ्रांसीसी राष्‍ट्रपति फ्रांस्‍वा ओलांद को गणतंत्र दिवस पर मुख्‍य अति‍थि बनने का न्‍योता

फ्रांस के राष्ट्रपति फ़्रांस्वा ओलांद को भारत ने न्योता भेजा है। ये न्योता ओलांद को गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनने का है। हालांकि अभी तक फ़्रांस की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।दरअसल, पेरिस हमलों के बाद भारत की ओर से बयान आया था कि आतंक के ख़िलाफ़ भारत फ़्रांस के साथ खड़ा है। पिछले 26 जनवरी पर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा मुख्य अतिथि बने थे।उल्‍लेखनीय है कि जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर ब्रिक्स देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ बैठक में पीएम मोदी ने कहा था कि पेरिस में आतंक की भयावह घटना की हम एकस्वर से कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। आतंकवाद से मुकाबले के लिए संयुक्त वैश्विक कोशिश की जरूरत है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +