Saturday, 21 November 2015

आसियान समिट में मोदी के सामने हुआ तिरंगे का अपमान

आसियान सम्‍मेलन जहां प्रधानमंत्री भारत में अपनी सरकार की उपलब्ध्यिों का बखान कर रहे थे वहीं उनके सामने ही तिरंगे का अपमान हो गया। दरअसल सम्‍मेलन को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अब्‍बे से मिलने पहुंचे।इस दौरान जहां जापान के पीएम खड़े थे वहां भारत और जापान के राष्‍ट्रध्‍वज लगाए गए थे। तस्‍वीरें देखने पर साफ नजर आता है कि जब प्रधानमंत्री पहुंचे तो वहां भारत का राष्‍ट्रीय ध्‍वज उल्‍टा लगाया गया था। प्रधानमंत्री मोदी जापान के पीएम से मिलने के लिए ध्‍वज के सामने से ही गुजरे।
आश्‍चर्य की बात तो यह है कि इस दौरान वहां मौजूद किसी भी भारतीय अधिकारी की इस पर नजर नहीं गई ताकि वक्‍त रहते उस भूल को सुधार लिया जाता। फिलहाल इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +