हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा अगले छह महीने में सलाखों के पीछे होंगे। खट्टर ने कहा, 'रॉबर्ट वाड्रा ने पिछले जितने घोटाले किए हुए हैं, पिछले छह महीने में हमने इसकी बहुत अधिक चिंता नहीं की।' कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के जमीन विवाद केस में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान आया है.जींद के अलेवा में राजकीय महिला कॉलेज का शिलान्यास करने आए खट्टर ने वाड्रा-डीएलएफलैंड डील पहली बार बात की और कहा कि पिछली सरकार में भ्रष्टचार के 18-20 मामले सामने आए हैं. हम पिछली सरकार के हर भ्रष्टाचार को सामने लाकर ही दम लेंगे.इसके बाद मनोह लाल खट्टर ने ढींगरा आयोग अगले छह महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगा और उसके आधार पर दोषी सलाखों के पीछे होंगे.खट्टर का दावा है कि वाड्रा ने करोड़ों रुपए का जमीन घोटाला किया है, इस मामले में ढींगरा आयोग छह महीने में अपनी रिपोर्ट देगा, उसके बाद वाड्रा पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।खट्टर ने कहा कि आने वाले समय में न सिर्फ कांग्रेस शासनकाल में हजारों करोड़ के घोटाले का पदार्फाश किया जाएगा, बल्कि जनता के पैसे वापस भी किए जाएंगे।खट्टर ने कहा है कि कांग्रेसी नेताओं ने अपना घर भरने के अलावा किया क्या है। कांग्रेस की सरकार के वक्त करोड़ों का घोटाला हुआ। खट्टर ने कहा कि जनता का पैसा हम वापस दिलवाएंगे और इनको सलाखों के पीछे भेजेंगे।Friday, 20 November 2015
6 महीने में जेल में होंगे सोनिया के दामाद रॉबर्ट वाड्रा:मनोहर लाल खट्टर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा अगले छह महीने में सलाखों के पीछे होंगे। खट्टर ने कहा, 'रॉबर्ट वाड्रा ने पिछले जितने घोटाले किए हुए हैं, पिछले छह महीने में हमने इसकी बहुत अधिक चिंता नहीं की।' कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा के जमीन विवाद केस में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान आया है.जींद के अलेवा में राजकीय महिला कॉलेज का शिलान्यास करने आए खट्टर ने वाड्रा-डीएलएफलैंड डील पहली बार बात की और कहा कि पिछली सरकार में भ्रष्टचार के 18-20 मामले सामने आए हैं. हम पिछली सरकार के हर भ्रष्टाचार को सामने लाकर ही दम लेंगे.इसके बाद मनोह लाल खट्टर ने ढींगरा आयोग अगले छह महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप देगा और उसके आधार पर दोषी सलाखों के पीछे होंगे.खट्टर का दावा है कि वाड्रा ने करोड़ों रुपए का जमीन घोटाला किया है, इस मामले में ढींगरा आयोग छह महीने में अपनी रिपोर्ट देगा, उसके बाद वाड्रा पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।खट्टर ने कहा कि आने वाले समय में न सिर्फ कांग्रेस शासनकाल में हजारों करोड़ के घोटाले का पदार्फाश किया जाएगा, बल्कि जनता के पैसे वापस भी किए जाएंगे।खट्टर ने कहा है कि कांग्रेसी नेताओं ने अपना घर भरने के अलावा किया क्या है। कांग्रेस की सरकार के वक्त करोड़ों का घोटाला हुआ। खट्टर ने कहा कि जनता का पैसा हम वापस दिलवाएंगे और इनको सलाखों के पीछे भेजेंगे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Write comments