Tuesday, 3 July 2018

योग गुरु बाबा रामदेव की बात,उमा भारती को ‘चुभ’ गई, पत्र लिखकर निकाला गुस्सा


योग गुरु बाबा रामदेव की बात,उमा भारती को ‘चुभ’ गई, पत्र लिखकर निकाला गुस्सा

योग गुरु बाबा रामदेव के एक बयान से केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती नाराज हो गई हैं. बीते दिनों लंदन में एक टीवी चैनल को इंटरव्यू के दौरान बाबा रामदेव ने गंगा की सफाई पर असंतोष जताते हुए नितिन गडकरी की तारीफ की थी. उन्होंने उस दौरान दो मंत्रियों के कामों की तुलना करते हुए कहा था कि आज भी गंगा दूषित ही है. बाबा रामदेव ने कहा कि गंगा पर काम तो हुआ है, लेकिन उतना नहीं जितना होना चाहिए.
उमा भारती को बाबा रामदेव की यही बात ‘चुभ’ गई है. उन्होंने अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए बाबा रामदेव को बकायदा एक पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने लिखा कि इस योजना में शुरू से ही नितिन जी भागीदारी रहे हैं. अब वे मेरी भी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं. गंगा पर पहले जो हुआ उसमें उनकी भूमिका थी, अब जो हो रहा उसमें मेरी भूमिका है. इसमें तुलना नहीं हो सकती. पहले प्लानिंग की स्टेज थी और अब क्रियान्वयन की स्टेज है. 2019 तक गंगा के संबंध में प्रधानमंत्री जी संकल्प पूरा कर देंगे.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × − +