कर्ज
लेना SBI से हुआ महंगा, बेस रेट और BPLR में बैंक ने 1 जुलाई से की बढ़ोतरी
देश
के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से अब कर्ज लेना महंगा हो गया है।
एस.बी.आई. ने बेंचमार्क प्राइम लेंडिंग रेट (BPLR) और बेस रेट में 1 जुलाई से बढ़ोतरी कर दी है। इसका सबसे
ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ेगा, जिन्होंने बेस रेट या BPLR आधारित लोन लिया था। इसकी वजह से
इन्हें हर महीने ईएमआई के तौर पर ज्यादा पैसे देने होंगे। अब भी ज्यादातर होम लोन
और स्टूडेंट लोन बेस रेट आधारित हैं। स्वाभाविक है कि इन ग्राहकों की जेब अब
ढीली होगी।
एस.बी.आई.
ने 1 जुलाई
से बेस रेट में चौथाई फीसदी यानी 25 आधार अंक की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के साथ
बेस रेट 8.95 फीसदी
हो गया है। इससे पहले यह 8.70 फीसदी था।
No comments:
Write comments