Friday, 22 June 2018

वैकल्पिक व्यवस्था होते ही खाली कर दूंगी बंगला- उमा भारती ने किया ट्वीट


वैकल्पिक व्यवस्था होते ही खाली कर दूंगी बंगला- उमा भारती ने किया ट्वीट 

केंद्रीय मंत्री उमा भारती भी पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर मिला बंगला खाली करने पर राजी हो गई हैं। उन्होंने ट्वीटर पर एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीटर के माध्यम से कहा है कि वैकल्पिक व्यवस्था होते ही वह बंगला खाली कर देंगी। हाल ही में जबलपुर हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में पूर्व मुख्यमंत्रियों को एक माह के भीतर पूर्व मुख्यमंत्रियों के तौर पर मिला सरकारी बंगला खाली करने का निर्देश दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पहले ही बंगला खाली करने पर राजी हो चुके हैं।
- उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा, "जबलपुर हाईकोर्ट के सरकारी बंगले खाली कराने के निर्देश का हम सम्मान करते हैं तथा कोर्ट के द्वारा दी गई अवधि से पहले मैंने अपने सहयोगियों को वैकल्पिक व्यवस्था तलाश करने का आग्रह किया है।"
- वर्तमान में मप्र सरकार से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर सुविधाएं लेने वालों में कैलाश जोशी, दिग्विजय सिंह, उमा भारती एवं बाबूलाल गौर का नाम शामिल हैं। इन चारों को पूर्व मुख्यमंत्री की हैसियत के तौर पर आवास, वाहन, वेतन-भत्ते एवं अन्य सुविधाएं मिल रही हैं। नोटिस के बाद पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल बोरा अपना आवास खाली कर चुके हैं।
नगरीय निकाय और पर्यटन मंत्री के पास दो-दो बंगले
- भाजपा सरकार के दो मंत्रियों के पास दो-दो बंगले आवंटित कर दिए गए थे, दोनों मंत्रियों को गृह विभाग द्वारा नोटिस भेजा गया है। इसमें नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह और पर्यटन विभाग मंत्री सुरेंद्र पटवा के पास दो-दो बंगले थे। दोनों को एक-एक बंगले खाली करने के आदेश दे दिए गए हैं।
- हालांकि, इन मंत्रियों को दो-दो बंगले किस आधार पर दिए गए, अभी तक इस बात की जानकारी सरकार द्वारा नहीं दी गई है। इसमें पर्यटन मंत्री सुरेंद्र पटवा एक बंगला खाली कर चुके हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +