Thursday, 3 May 2018

वार्ड में करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन राज्य मंत्री सारंग ने किया


वार्ड में करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन राज्य मंत्री सारंग ने किया

सहकारिता, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग आज वार्ड 71 की प्रगति नगर और दशमेश नगर बस्ती में दो करोड़ लागत के विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया। श्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विकसित क्षेत्र बनाया जाएगा।
मंत्री श्री सारंग ने कहा कि प्रगति नगर और दशमेश नगर की बस्ती के हर घर से ड्रेनेज को व्यवस्थित करने के लिए नालियों का निर्माण करवाया जा रहा है। निर्माण को जल्दी से जल्दी पूरा करवाया जाएगा। राज्य मंत्री श्री सारंग ने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों में और तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि अशोका गार्डन क्षेत्र में नर्मदा परिक्रमा पार्क के बाद, विवेकानंद विचार वीथिका पार्क विकसित किया जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर 1 से हबीबगंज को जोड़ने वाली सड़क का मध्यप्रदेश दर्शन थीम पर सौन्दर्यीकरण किया जा रहा है। श्री सारंग ने बताया कि चेतक ब्रिज आर.ओ.बी. का चौड़ीकरण कार्य लगभग पूरा होने जा रहा है। सुभाष फाटक आर.ओ.बी. को भी तय समय से बहुत पहले पूरा करवाया जायगा।
राज्य मंत्री श्री सारंग ने कहा कि अशोका गार्डन सहित सभी बस्तियों के सभी घरों में नर्मदा जल पहुँचाया गया है। पेयजल सप्लाई के लिए ओवर हेड टैंक का निर्माण हो गया है। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा क्षेत्र में शासकीय महाविद्यालय और अस्पताल शुरू करवाया गया है। इस अवसर पर पार्षद श्री प्रकांत तिवारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × − +