कर्मचारियों के स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण राज्यपाल
द्वारा
राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज राजभवन
डिस्पेंसरी में पुरूष कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जाँच के लिए आयोजित शिविर का
निरीक्षण किया। उन्होंने डॉक्टरों से कर्मचारियों के स्वास्थ्य के बारे में
जानकारी ली। राज्यपाल ने शिविर में हड्डी की जांच करने वाली बी.एम.डी. मशीन से
अपने पैर की जाँच कराई। शिविर का आयोजन मध्यप्रदेश रेडक्रास सोसायटी के स्थापना
दिवस पर सोसायटी द्वारा किया गया था।
राज्यपाल श्रीमती पटेल ने शिविर में दन्त रोग
की जाँच करवा रहे एक कर्मचारी के बारे में डॉक्टर से उसके रोग के कारण के बारे में
मालूम किया। डॉक्टर ने बताया कि इस कर्मचारी को गुटका अधिक खाने के कारण दन्त रोग
हो गया है। राज्यपाल ने कर्मचारियों को सलाह दी कि वे गुटके की बजाए फल अथवा
पौष्टिक चीजों का सेवन करें। इससे स्वास्थ्य ठीक रहेगा और इलाज के पैसे भी बचेंगे।
शिविर में 195 कर्मचारियों के
रजिस्ट्रेशन किये गये और 158 लोगों का परीक्षण किया गया। शिविर में
102 कर्मचारियों का ईसीजी किया गया और 167 की खून की जाँच
तथा 146 कर्मचारियों की हड्डी की जाँच की गई। इसके अतिरिक्त कर्मचारियों की
नाक, कान, गला, दाँत, त्वचा रोग की
जाँच भी की गई।
राज्यपाल ने होम्योपैथी चिकित्सा कक्ष का भी
निरीक्षण किया तथा रोगियों के संबंध में जानकारी ली।
No comments:
Write comments