विन्ध्य महोत्सव का उद्योग मंत्री शुक्ल ने भव्य
शुभारंभ किया
उद्योग मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा
में आज तीन दिवसीय विन्ध्य महोत्सव तथा विन्ध्य व्यापार मेले का शुभारंभ किया।
विन्ध्य महोत्सव के प्रथम दिवस सुप्रसिद्ध गायिका सोना महापात्रा के गीतों की
प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में बघेली लोक कलाकारों शिवांगी मिश्रा, पर्व
मिश्रा तथा नैना सोनी ने शानदार प्रस्तुति दी।
श्री शुक्ल ने कहा कि विन्ध्य महोत्सव विन्ध्य
की संस्कृति और समृद्धि का उत्सव है। उन्होनें कहा कि बाणसागर बांध से इस क्षेत्र
में ढाई लाख एकड़ में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हुई है। इससे समृद्धि और व्यापार बढ़ा
है। रीवा में चारों ओर विकास के कार्य हो रहे हैं इसलिये हमें उत्सव मनाने का पूरा
अधिकार है। विन्ध्य महोत्सव में कला संस्कृति खान-पान आदि के नये रंग देखने को
मिलेंगे।
श्री शुक्ल ने कहा कि हाल ही में इंडिया टुडे
कान्क्लेव में रीवा जिले को पिछले दस वर्षों में सर्वाधिक तेजी से विकसित हो रहे
जिले का पुरस्कार मिला है। हमने विन्ध्य क्षेत्र में विकास के नये प्रतिमान
स्थापित किये हैं। श्री शुक्ल ने कहा कि आज ही चोरहटा से रतहरा तक फोरलेन सीसी रोड
तथा समान तिराहे पर फ्लाई ओवर निर्माण के लिये 150 करोड़ रूपये के
प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। उद्योग मंत्री ने कहा कि रीवा को कलेक्ट्रेट भवन तथा
महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी की सौगात भी मिल चुकी है। टाइगर
सफारी में बब्बर शेर तथा सफेद शेर का नया जोड़ा भी शीघ्र ही आयेगा। रीवा-सीधी मार्ग
में मोहनिया घाटी में सुरंग निर्माण का कार्य भी मंजूर हो गया है।
समारोह को महापौर श्रीमती ममता गुप्ता पूर्व
मंत्री श्री पुष्पराज सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया।
श्री शुक्ल ने विन्ध्य महोत्सव के साथ विन्ध्य
व्यापार मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विन्ध्य में हर क्षेत्र
में विकास हो रहा है। यहां व्यापार में भी तेजी से वृद्धि हुई है। आम जनता को बड़े
महानगरों जैसी सुविधाएं रीवा में मिलने लगी हैं। उन्होंने विन्ध्य व्यापार मेले की
सफलता के लिये शुभकामनाएं दीं।
श्री राजेन्द्र शुक्ल ने विन्ध्य महोत्सव का
भव्य शुभारंभ कर रंगारंग कला यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में
बघेली लोक गीत तथा बघेली लोक नृत्यों की प्रस्तुति शामिल रही। यात्रा में विन्ध्य
की पारंपरिक वेशभूषा तथा कलाओं के प्रदर्शित किया गया। यात्रा के माध्यम से महिला
सशक्तिकरण तथा बेटी बचाओ का संदेश शहर में गूंजा।
No comments:
Write comments