Sunday, 29 April 2018

भतीजी सोनम कपूर की शादी मे आये बोनी कपूर,


भतीजी सोनम कपूर की शादी मे आये बोनी कपूर,

अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों दो शादियों के लिए चर्चा में हैं। एक तो सोनम की फ़िल्म 'वीरे दी वेडिंग' और दूसरी उनकी खुद की वेडिंग। शुक्रवार को दिन भर अनिल कपूर के घर पर लगातार मेहमानों के आने-जाने का सिलसिला कायम रहा। सोनम की कजिन और बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर भी अनिल कपूर के घर पहुंची थीं! बाद में अंशुला अपने डैड और दोनों बहनों जाह्नवी और खुशी के साथ भी शादी की तैयारियों के मद्देनज़र देखी गईं।
कपूर परिवार सोनम की शादी को लेकर काफी उत्साहित है और शादी की तैयारियों में जुटे हैं। श्रीदेवी के निधन के बाद उनके शोकाकुल परिवार के लिए यह एक खुशी का लम्हा होगा! इन सबके बीच बोनी कपूर अपनी तीनों बेटियों के संग कुछ इस अंदाज़ में कैमरे में कैद हुए।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +