Tuesday, 3 April 2018

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को पद्म भूषण से सम्‍मानित किया


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को पद्म भूषण से सम्‍मानित किया


भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म भूषण अवॉर्ड से सम्मानित किया। ये दिन उनके लिए खास इसलिए भी रहा क्योंकि 7 साल पहले 2011 में दो अप्रैल को ही एमएस धौनी ने छक्का लगाकर भारत को विश्व कप दिलाया था।
समारोह में धौनी के अलावा बिलियर्ड में 19 बार के वर्ल्ड चैंपियन पंकज आडवाणी को भी पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रपति भवन में मौजूद थीं साक्षी
- धोनी लेफ्टिनेंट कर्नल की यूनिफॉर्म में राष्ट्रपति भवन में सम्मान हासिल करने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी मौजूद थीं।
- बता दें कि 1 नवंबर 2011 को प्रादेशिक सेना ने धोनी को लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद उपाधि से नवाजा था। इससे पहले कपिल देव ही ऐसे क्रिकेटर थे, जिन्हें ऐसा सम्मान मिला था।
2007 में मिला था खेल रत्न
- धोनी को 2007 में राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड दिया गया था। उन्हें 2009 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
- धोनी को 2008 और 2009 में आईसीसी वन डे प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड मिला। दो बार ये अवॉर्ड पाने वाले धोनी पहले क्रिकेटर थे।
- आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट इलेवन में वे तीन बार चुने गए। आईसीसी वर्ल्ड वन डे इलेवन में धोनी रिकॉर्ड 8 बार चुने जा चुके हैं, इनमें 5 बार कैप्टन के तौर पर चुना गया।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +