Thursday, 19 April 2018

मप्र भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह होंगे


मप्र भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह होंगे

जबलपुर से 3 बार के सांसद राकेश सिंह भाजप के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा के चुनाव उनकी पहली बड़ी परीक्षा होगी। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को प्रदेश चुनाव अभियान समिति का संयोजक बनाया गया है।
प्रदेश पार्टी प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने राकेश सिंह के नाम की पुष्टि की है लेकिन इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। आपको बता दें कि राकेश सिंह जबलपुर से 3 बार के सांसद हैं। उन्होंंने ये भी बताया कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा प्रदेश चुनाव अभियान समिति के संयोजक होंगे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +