Sunday, 15 April 2018

वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कोकजे बने तोगड़िया गुट को बड़ा झटका,


वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कोकजे बने तोगड़िया गुट को बड़ा झटका,

हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल व राजस्थान एवं मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रहे विष्णु सदाशिव कोकजे शनिवार को विश्व हिन्दू परिषद के चुनाव में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। उन्होंने निवर्तमान अध्यक्ष राघव रेड्डी को 71 मतों से पराजित किया। 192 सदस्यों ने मतदान किया। एक मत रद हो गया। कोकजे को 131 जबकि रेड्डी को केवल 60 मत प्राप्त हुए। हार होते ही रेड्डी की टीम में अंतरराष्ट्रीय कार्याध्यक्ष रहे डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने विहिप को अलविदा कह दिया। तोगड़िया की जगह दिल्ली के आलोक कुमार को कोकजे ने अपनी टीम में कार्याध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप दी।
कोकजे ने अपनी टीम की घोषणा की
सिविल लाइंस स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में शनिवार सुबह 11 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। दोपहर एक बजे मतदान संपन्न होते ही मतगणना शुरू कर दी गई। मतगणना के बीच में ही रेड्डी की हार तय हो गई थी। जैसे ही जीत की घोषणा हुई डाॅ. प्रवीण तोगड़िया बाहर निकल गए। जीत हासिल होने के एक घंटे के भीतर ही नवनिर्वाचित अध्यक्ष कोकजे ने अपनी टीम की घोषणा कर दी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +