Friday, 30 March 2018

चाणक्यपुरी चूना भट्टी में सामुदायिक भवन का लोकार्पण राजस्व मंत्री द्वारा

चाणक्यपुरी चूना भट्टी में सामुदायिक भवन का लोकार्पण राजस्व  मंत्री द्वारा

राजस्व, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने चूना भट्टी स्थि त चाणक्यपुरी में सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए जनभागीदारी से 8 लाख 50 हजार, विधायक निधि से 5 लाख और नगर निगम द्वारा 13 लाख 50 हजार रूपये दिये गए।
राजस्व मंत्री श्री गुप्ता ने कहा कि सामुदायिक भवन के निर्माण में रहवासियों ने उल्लेखनीय सहयोग किया है। उन्होंने शासन की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। श्री गुप्ता ने कहा कि सरकार शहरों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। सांसद श्री आलोक संजर ने भी विचार व्यक्त किये। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +