Thursday, 8 March 2018

कपिल शर्मा का शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा'  जल्‍द शुरू होगा


कपिल शर्मा का शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा'  जल्‍द शुरू होगा

टीवी पर लंबे समय तक राज करने वाले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' जल्द छोटे पर्दे पर आने वाला है. चैनल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यह शो इसी महीने 25 मार्च या इसके एक हफ्ते बाद शुरू किया जा सकता है. हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हो सकी है, लेकिन मीडिया में आई खबरों के अनुसार जल्द ही कपिल शर्मा अपने शो जरिए लोगों को हंसाने की तैयारी में हैं. शो के पहले भी दो प्रोमो वीडियो रिलीज किया जा चुका है, जिसमें कपिल शर्मा ऑटो वाले झगड़ते हुए नजर आए तो दूसरे प्रोमो में अपनी मेड से नोंक-झोंक करते हुए दिखें.
कपिल शर्मा ने ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ के साथ दर्शकों के साथ एक अनोखा रिश्ता कायम किया था. तनाव भरी जिंदगी में वे हंसने के लिए कुछ हल्के-फुल्के पल लेकर आए थे. उनके कॉमेडी पंच और असल जिंदगी के छोटे-छोटे पलों पर तंज ने उन्हें छोटे परदे का बड़ा सितारा बना दिया था.

No comments:
Write comments

Recommended Posts × − +