अगले हफ्ते फ्रांस के राष्ट्रपति को
प्रधानमंत्री मोदी कराएंगे बनारस की सैर
प्रधानमंत्री मोदी 12 मार्च को
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों को बनारस की सैर कराएंगे। वे अस्सी घाट से
मणिकर्णिका तक पांच किलोमीटर बुलेटप्रूफ बोट में बैठकर जाएंगे। इस दौरान उनके बीच
कई मुद्दों पर चर्चा होगी। शाम को वे गंगा आरती में शामिल होंगे। दोनों नेता शहर
में करीब छह घंटे बिताएंगे।
फ्रांस में मोदी ने की थी 'नाव
पर चर्चा'
- मोदी अप्रैल 2015 में फ्रांस
दौरे पर गए थे। तब उन्होंने तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद के साथ सीन नदी पर
बोट राइड लुत्फ लिया था। इसे ही 'नाव पर चर्चा' नाम दिया गया
था। इस दौरे पर दोनों देशों के बीच परमाणु ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में 20
समझौते हुए थे।
गंगा आरती को भव्य बनाने की तैयारी
- मोदी के आने की तारीख तय होने के साथ ही
प्रशासन सतर्क हो गया है।
- इस बार गंगा आरती को और भव्य बनाने की
तैयारियां की जा रही हैं।
- प्रशासन गंगा आरती दशाश्वमेध और अस्सी घाट में
से किसी एक कराने का प्लान बना रहा है।
हर घाट पर दिखेगी काशी की विरासत
- इस बार घाटों पर बनारस की संस्कृति को दिखाया
जाएगा। इसके लिए दशाश्वमेध से लेकर अस्सी घाट तक प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
- इनमें वेदों का उच्चारण करते बटुक और तबला,
सितार,
सारंगी
बजाते कलाकार होंगे। साथ ही साधु-संत प्रार्थना करते दिखाई देंगे।
मिर्जापुर में करेंगे सोलर प्लांट का इनाग्रेशन
- मोदी और मैक्रों बनारस जाने से पहले मिर्जापुर
जाएंगे। वहां दादरकला गांव में 650 करोड़ की लागत से बने 75
मेगावाट के सोलर पावर प्लांट का इनॉग्रेशन करेंगे।
- फ्रांस की कंपनी एनवॉयर सोलर प्राइवेट लिमिटेड
और नेडा की मदद से यह सोलर प्लांट तैयार किया गया है। इनॉग्रेशन के दौरान करीब 45
मिनट दोनों लीडर मिर्जापुर में रहेंगे।
जापान के प्रधानमंत्री भी गंगा आरती में आए थे
- नरेंद्र मोदी इससे पहले 12
दिसंबर 2015 में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे को भी
बनारस लेकर आए थे। दोनों नेता गंगा आरती में शामिल हुए थे।
No comments:
Write comments