नहीं छोडूंगा BJP यशवंत सिन्हा ने
किया ऐलान
भाजपा के बागी नेता यशवंत सिन्हा ने एक बार फिर
पार्टी पर हमला बोला। उन्होंने ऐलान किया कि वह भाजपा को नहीं छोड़ेंगे, पार्टी
चाहे उन्हे निकाल सकती है। उन्होंने कहा कि उनका आंदोलन किसी व्यक्ति और पार्टी के
खिलाफ नहीं बल्कि नीतियों के खिलाफ है।
किसानों की स्थिति को लेकर चिंतित
बता दें कि सिन्हा ने हाल ही में मोदी सरकार के
विरोधियों के लिए 'राष्ट्र मंच' बनाया है। यह
मंच ऐसे राजनेताओं और अन्य लोगों के लिए है जो देश की मौजूदा स्थिति को लेकर
चिंतित हैं। सिन्हा ने कहा कि यह एक आंदोलन है जो देश के किसानों एवं बेरोजगारों
के साथ है। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा अन्य वरिष्ठ नेताओं के राष्ट्रीय
मंच में शामिल होने के विषय में उन्होंने कहा कि यह एक संवेदनशील मामला है,
जिसका
वह समय आने पर खुलासा करेंगे।
देश में भय का माहौल
भाजपा नेता ने अपनी ही पार्टी की केन्द्र सरकार
पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह देश की जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है,
जिससे
देश में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अलग मानसिकता रखने वालों के
खिलाफ जांच एजेंसियों का उपयोग किया जा रहा है।
शिवराज सरकार पर साधा निशाना
सिन्हा ने कहा कि देश का नागरिक होना भाजपा
बीजेपी का सदस्य होने से ऊपर है। देश के नागरिक होने के कारण मैं किसानों की लड़ाई
लड़ रहा हूं। उन्होंने मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली
और भोपाल में बैठे लोग किसानों की जमीनी स्थिति और दशा से अनजान हैं। ऐसा लगता है
कि देश में किसानों की किसी को चिंता ही नहीं है।
No comments:
Write comments