बॉलिवुड में शोक की लहर श्रीदेवी के अचानक निधन
से,
बॉलिवुड
की मशहूर अदाकार पद्मश्री का 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह शादी
समारोह में शिरकत करने दुबई गई थीं जहां कार्डियक अरेस्ट की वजह से अचानक दुनिया
छोड़कर चली गईं। शनिवार आधी रात के बाद फिल्म इंडस्ट्री को जब इस दुखद खबर का पता
चला तो शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय फिल्म जगत श्रीदेवी के अप्रत्याशित निधन पर शोक
व्यक्त कर रहा है।
सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने श्रीदेवी के निधन पर
अपनी बेचैनी का इजहार किया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट तो नहीं किया कि वह
श्रीदेवी के निधन से परेशान हैं, लेकिन उन्होंने इस ओर इशारा जरूर दे
दिया कि श्रीदेवी अब इस दुनिया में नहीं रहीं।
धीरे-धीरे जब इंडस्ट्री को लोगों को इस खबर की
जानकारी मिलने लगी तब ट्विटर पर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला चल पड़ा।
मशहूर अभिनेत्री सुस्मिता सेन ने लिखा, 'मुझे अभी-अभी जबर्दस्त हृदयाघात से
मैडम श्रीदेवी के निधन की जानकारी मिली। मैं स्तब्ध हूं। खुद को रोने से नहीं रोक
पा रही हूं।'
No comments:
Write comments