Thursday, 1 February 2018

मुंगावली उपचुनाव नया इतिहास लिखेगा कमल खिलाना है, बाईसाहब को जिताना है: चैहान

मुंगावली उपचुनाव नया इतिहास लिखेगा कमल खिलाना है, बाईसाहब को जिताना है: चैहान


कार्यकर्ता सम्मेलन में मैं भाषण देने नहीं, केवल आपसे बातें करने आया हॅू। अभी बाईसाहब जब अपनी बात कह रहीं थीं तो उनकी आंखों में आंसू थे। जब बाईसाहब यहां से विधायक बनेंगी तो मुंगावली का निश्चित रूप से विकास होगा और मुंगावली में विकास का एक नया इतिहास लिखा जाएगा। यह बात प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने मुंगावली स्थित स्टेडियम में बृहत कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
        उन्होंने कहा कि यह उपचुनाव एक नया इतिहास रचेगा और राजनीति को नई दिशा देगा। यह 6 महीने का चुनाव है और हम विश्वास दिलाते हैं कि हम मुंगावली में विकास की नई गंगा बहाएंगे। जो यहां के क्षेत्रीय सांसद हैं उनकी विकास में कोई रुचि नहीं है। महाराज की जय हो, महाराज की जय हो, यही नारे लगवाते रहते हैं। अगर विकास होगा, जनता पढ़-लिख जाएगी तो उनके नारे कौन लगाएगा। उन्होंने कहा कि हम सत्ता प्राप्त करके सत्ता का उपयोग सेवा के रूप में करते हैं। हमारा विचार है कि मध्यप्रदेश की जनता की तस्वीर और तकदीर बदले और बाईसाहब निश्चित रूप से मुंगावली की तस्वीर और तकदीर बदलेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्पष्ट रूप से संकेत देते हुए कहा कि यह चुनाव मात्र 6 माह का है। हम साढ़े चार साल की कमी इन 6 माह में पूरी कर देंगे। बाईसाहब के केवल तीन बेटे नहीं बल्कि हर कार्यकर्ता उनका बेटा है। वह सबके साथ समान व्यवहार करती हैं। उन्होंने कहा कि विधायक बनने पर मुंगावली की चिंता करने के लिए एक मंत्री को विशेष रूप से मुंगावली क्षेत्र के लिए तैनात करूंगा। एक अफसर मुख्यमंत्री के निवास पर मुंगावली के कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान की चिंता करेगा। बाईसाहब अकेली नहीं बल्कि पूरी टीम उनके साथ खड़ी है। मैं इस बात का आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि बाईसाहब के साथ शिवराज सिंह भी मुंगावली के विधायक के रूप में कार्य करेगा।
        उन्होने कहा कार्यकर्ताओं के दमकते हुए चेहरे यह कह रहे हैं कि मुंगावली उपचुनाव में जीत हमारी ही होगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस के नेताओं का कोई भी ऐसा परिवार नहीं होगा जो शिवराज सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं उठा रहा होगा। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार की जनहितैषी योजनाओं को भी कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा। उन्होंने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि संगठन की आप ही जान हैं, आप ही प्राण हैं। मतदान के तेईस दिन बचे हैं, मैं आपसे बाकी बचे तेईस दिन मांग रहा हूं। घर-घर जाओ, दरवाजा खटखटाओ। जन-जन को समझाओ, बूथ पर कमल खिलाओ और बाईसाहब को विधायक बनाओ। यह संदेश आपके माध्यम से हर मतदान केन्द तक पहुंच जाए। जब तक मतदान के दिन एक-एक वोट मशीन में दर्ज न हो जाए, आपको चैन नहीं लेना है। कार्यकर्ता की ताकत बहुत बड़ी होती है, हर कार्य आप कर सकते हो। यह राम का कार्य है, जनता हमारी भगवान है। अपना मतदान केन्द्र जीतो, यही बात शिवराज सिंह आपको बताने आया है। उन्होंने कहा कि आप मुंगावली उपचुनाव में जिताने का रिकार्ड बनाओ, शिवराज सिंह आपको विश्वास दिलाता है कि मुंगावली में प्रदेश की शिवराज सरकार विकास के सारे रिकार्ड तोड़ देगी।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुंगावली की मिट्टी की सुगंध पहचानकर भाजपा नेतृत्व ने जो टिकिट दिया है वह जन-जन का निर्णय है। हमें विश्वास है कि बाईसाहब भारी बहुमत से जीतेंगी और क्षेत्र में कमल का फूल खिलेगा। हमारा संगठन कार्यकर्ताओं का संगठन है। मुंगावली में जगह-जगह दीवारों पर लिखा है, अबकी बार दो सौ पार, भाजपा सरकार। इसकी शुरुआत मुंगावली से ही होगी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +