Saturday, 3 February 2018

डुप्लिकेट करणी सेना का मार्केट में पर्दापण हो गया है - लोकेंद्र सिंह कल्वी

डुप्लिकेट करणी सेना का मार्केट में पर्दापण हो गया है - लोकेंद्र सिंह कल्वी


हाल ही में कहा गया था कि संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म ‘पद्मावत’ का विरोध करने वाली श्री राजपूत करणी सेना अब फिल्म का विरोध नहीं करेगी। बीते शुक्रवार (2 फरवरी, 2018) को करणी सेना ने घोषणा की थी कि क्योंकि फिल्म में राजपूतों की वीरता को दर्शाया गया है इसलिए अब उन्होंने फिल्म का विरोध नहीं करने का फैसला लिया है। लेकिन इस खबर का खंडन करते हुए राजस्‍थान की करणी सेना के अध्‍यक्ष लोकेंद्र सिंह काल्‍वी ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर कहा कि उन्‍होंने अभी कोई विरोध वापस नहीं लिया है। उन्‍होंने कहा, ‘करनी सेना के नाम से बाजार में डुप्लीकेसी चल रही है, लेकिन राजपूत करणी सेना सिर्फ एक है और मैं उसका संस्‍थापक हूं।’

प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में उन्होंने आगे कहा,’हमारी तरफ से फिल्‍म का विरोध जारी रहेगा। आठ से अधिक करणी सेना बन चुकी हैं, लेकिन राजपूत करणी सेना केवल एक है और उसका संस्थापक मैं हूं। समाज को मिलते-जुलते नामों से बनने वाली ऐसी सेनाओं से सावधान रहना चाहिए। राजपूत करणी सेना ने ही इस फिल्‍म का विरोध शुरू किया था और दूसरी करणी सेना के लोग इसे लेकर भ्रामक स्‍थ‍िति पैदा कर रहे हैं।’

No comments:
Write comments

Recommended Posts × − +