UAE में हो रही अनिल कपूर के भांजे की शादी
बॉलीवुड में इन दिनों कपूर खानदान से ताल्लुख
रखने वाले एक अभिनेता की शादी काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही अर्जुन कपूर की बहन
अंशु कपूर ने उनके साथ शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। अंशु ने अर्जुन के अलावा अपने
चाचा संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर और अपनी दूसरी सिस्टर्स के साथ भी तस्वीरें
शेयर की हैं। अंशु ने अर्जुन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा भाई
की शादी। वहीं सोमवार को कपूर फैमिली से ताल्लुख रखने वाले कई लोग सयुंक्त अरब
अमीरात पहुंच गए। इनमें रिया कपूर, श्रीदेवी, बॉनी कपूर,
खुशी
कपूर, सनाया कपूर, संजय कपूर, रीना कपूर सहित
कई लोग UAE पहुंच गए हैं।
अंशु ने भाई अर्जुन और अपनी कजिन सिस्टर्स के
साथ तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में भाई की शादी लिखा, जिससे फैंस को
लगा कि शायद अर्जुन कपूर शादी करने जा रहे हैं लेकिन आपको बता दें कि UAE में
होने वाली यह शादी अर्जुन के कजिन ब्रदर मोहित मारवाह की है। मोहित अपनी
गर्लफ्रेंड अंतरा मोतीवाला से मंगलवार को शादी करेंगे।
No comments:
Write comments