मध्यप्रदेश सर्वाधिक क्षेत्र में जैविक खेती
करने वाला राज्य बना : सारंग
सहकारिता राज्य
मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री विश्वास सारंग ने कहा है कि मध्यप्रदेश देश में
सर्वाधिक क्षेत्र में जैविक खेती करने वाला राज्य है। प्रदेश के एक लाख 48
हजार हैक्टेयर क्षेत्र में जैविक खेती हो रही है। श्री सारंग आज भारतीय मृदा
विज्ञान संस्थान भोपाल में 'खाद्य एवं पर्यावरण सुरक्षा हेतु जैविक
अपशिष्ट रिसाईक्लिंग' विषय पर आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी
का शुभारंभ कर रहे थे।
राज्य मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मध्यप्रदेश
देश का अग्रणी कृषि प्रदेश है। प्रदेश में कृषि विकास की दर 9.7
प्रतिशत का आकड़ा पार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि खेती से उत्पन्न फसल के
अपशिष्टों के सही उपयोग का उपयुक्त विकल्प जैविक खेती है। उन्होंने कहा कि
रासायनिक उरर्वकों के बढ़ते बाजार मूल्य के चलते जैविक खेती से ही खेती की लागत कम
करने के साथ मृदा, जल और पर्यावरण का सुरक्षित संवर्धन संभव है।
श्री सारंग ने कहा कृषि से निकलने वाले अपशिष्टों का आसान तकनीक के माध्यम से
कम्पोस्ट, जैव ईधन और बायो गैस उत्पादन में उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने
वैज्ञानिकों एवं किसानों के बीच वैचारिक चर्चाओं की जरूरत बताई।
सेमिनार
में नरेन्द्र देव कृषि विश्वविद्यालय फैजाबाद के पूर्व उप-कुलपति डॉ. एस.एस. खन्ना, राज
माता विजया राजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के डॉ. ए.के. सिंह, ए.डी.जी.
आई.सी.ए.आर. डॉ. एस.के. चौधरी, आई.आई.एस.एस. भोपाल के निर्देशक डॉ. अशोक के. पात्रा, वैज्ञानिक
और किसान मित्र मौजूद थे।
No comments:
Write comments