Monday, 26 February 2018

एक परिवार के 48 साल के शासन की NDA के 48 महीने से करें तुलना: PM मोदी


एक परिवार के 48 साल के शासन की NDA के 48 महीने से करें तुलना: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि एक परिवार ने देश पर चार दशकों से अधिक समय तक शासन किया। उन्होंने लोगों से एक वंश के नेतृत्व वाली सरकार और विकासोन्मुखीएनडीए सरकार के कामकाज की तुलना करने को कहा।
उन्होंने यहां भाजपा द्वारा आयोजित एक जनसभा में जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों का परोक्ष तौर पर उल्लेख करते हुए कहा, ‘एक परिवार ने 48 सालों तक देश पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तरीके से शासन किया।
उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ एनडीए सरकार है जो इस साल मई में अपने 48 महीने (चार साल) पूरे करेगी। उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवी कांग्रेस सरकार और भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के कार्यकाल में हासिल की गई उपलब्धियों के बीच अंतर पर चर्चा कर सकते हैं।
पुडुचेरी में कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रशासित प्रदेश में बेहद खराब आधारभूत संरचना है और यह कांग्रेस की संस्कृतिका शिकार है। मोदी ने कहा कि भाजपा कर्नाटक और अन्य राज्यों में आगामी चुनाव जीतेगी।
कांग्रेस सिर्फ पुडुचेरी में वी. नारायणसामी सरकार के साथ बचेगी। उन्होंने पंजाब में अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का उल्लेख नहीं किया। उन्होंने अन्य राज्यों में कांग्रेस की हार की भविष्यवाणी करते हुए कहा, ‘मैं पुडुचेरी के मुख्यमंत्री को बधाई देना चाहता हूं क्योंकि कांग्रेस उन्हें जून के बाद नमूने के तौर पर दिखाने जा रही है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +