भोपाल। छोटे तालाब के किनारे उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब वहां खड़ी एक महिला तालाब में कूद गयी, वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, तब तक महिला मौत की छलांग लगा चुकी थी, तभी कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिर जांबाज सिपाहियों ने अपनी जान पर खेलकर महिला को बचाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी फौरन छोटे तालाब पर पहुंच गए, पुलिसकर्मी जानते थे कि उनके पास समय कम है और यदि वह मामले को समझने में समय लगाएंगे, तो महिला को बचाना मुश्किल हो जायेगा, मौके की नजाकत समझते हुए सिपाही राजन और जितेंद्र ने अपनी समझदारी से महिला को सकुशल बाहर निकाल लिया। कांस्टेबल ने तुरंत वहां मौजूद लोगों की सहायता ली और आसपास पड़ी चीजों की सहायता से महिला को पकड़कर बाहर निकाला, कांस्टेबल का कहना है कि यदि थोड़ा समय और निकल जाता, तो महिला को बचाना मुश्किल हो सकता था।
Friday, 12 January 2018
महिला को मिली नई जिंदगी पुलिसकर्मियों के साहस से

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Write comments