Monday, 18 December 2017

मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रमुख सचिव श्री मिश्रा की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त



मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा प्रमुख सचिव श्री मिश्रा की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त
श्रद्धांजलि देने श्री मिश्रा के निवास पहुंचे मुख्यमंत्री 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रमुख सचिव जनसंपर्क श्री एस.के. मिश्रा की माताजी श्रीमती गायत्री देवी के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान सपत्निक प्रमुख सचिव श्री एस.के. मिश्रा के निवास पर पहुंचे। उन्होंने श्रीमती गायत्री देवी की पर्थिव देह का दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रीमती गायत्री देवी का 93 वर्ष की आयु में आज भोपाल में निधन हो गया।
श्री चौहान ने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। इस दु:ख की घड़ी में धैर्य बनाये रखने का ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +