Sunday, 24 December 2017

राज्यपाल द्वारा क्रिसमस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं



राज्यपाल द्वारा क्रिसमस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री ओम प्रकाश कोहली ने क्रिसमस पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल श्री कोहली ने शुभकामना संदेश में कहा है कि ईसा मसीह ने प्रेम, सद्भाव, दया और शांति का संदेश दिया है।
राज्यपाल ने कहा है कि हमारे देश में सभी त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाने की परम्परा है। क्रिसमस का त्यौहार भी उसी परम्परा को मजबूत बनाने का सुअवसर है।
राज्यपाल श्री कोहली ने इस अवसर पर प्रदेश और प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि तथा विकास की कामना की है।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +