मुख्यमंत्री श्री चौहान ने की उपराष्ट्रपति श्री नायडू से सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति श्री एम. वैंकया नायडू से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान की उपराष्ट्रपति से यह पहली भेंट थी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश की जनता की तरफ से उनको बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। श्री चौहान ने उपराष्ट्रपति को मध्यप्रदेश आने का न्यौता दिया। जिसे उपराष्टप्रति श्री नायडू ने सहर्ष स्वीकार किया।

No comments:
Write comments