Sunday, 26 November 2017

संविधान निर्माण दिवस में राजस्व मंत्री और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री


संविधान से ही मिला सभी वर्गों को समान अधिकार संविधान निर्माण दिवस में राजस्व मंत्री और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री देश के संविधान से ही सभी वर्गों को समान अधिकार मिले हैं। आजादी के विशेषज्ञों ने देश के संविधान का निर्माण किया। इस कार्य में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का महत्वपूर्ण योगदान था। यह बात राजस्व, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने नया बसेरा भोपाल में संविधान निर्माण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति, जनजातीय कल्याण तथा सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य भी शामिल हुए। श्री गुप्ता ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने अपने ज्ञान के आधार पर देश-विदेश में सम्मान प्राप्त किया, देश को गौरव दिलाया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार भारतीय संविधान का सम्मान करती है। सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने संविधान में सभी के साथ समानता के व्यवहार की व्यवस्था को प्राथमिकता दी। विधायक श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +