Saturday, 30 September 2017

टॉम ऑल्टर के ‎‎निधन पर राष्ट्रप‎ति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

टॉम ऑल्टर के ‎‎निधन पर राष्ट्रप‎ति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख

राष्ट्रप‎ति रामनाथ को‎विंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर ‎फिल्म अ‎भिनेता टॉम ऑल्टर के ‎‎निधन पर दुख व्यक्त ‎किया है। जहां राष्ट्रप‎ति ने उन्हें सम‎र्पित अ‎भिनेता बताया, तो वहीं प्रधानमंत्री ने टवीट करके कहा ‎कि वे टॉम के ‎‎निधन से दुखी हैं। भारत ने एक महान अ‎भिनेता खो ‎दिया है। बता दें ‎कि भारतीय फिल्‍मों और टीवी पर अक्‍सर 'गोरे साहब' की भूमिका निभाने वाले और पद्म सम्‍मान पा चुके मशहूर अभिनेता टॉम ऑल्टर का शुक्रवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया था। वह पिछले कुछ समय से त्‍वचा के कैंसर से जूझ रहे थे और मुंबई के अस्‍पताल में इसका इलाज करा रहे थे। उन्होंने तीन सौ से ज्यादा फिल्मों में काम ‎किया था।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × − +