मध्य प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ
मध्य प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने के
लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29
सीटों
पर भाजपा की जीत का लक्ष्य तय किया है। फिलहाल प्रदेश में कांग्रेस की दो लोकसभा
सीटें हैं जो भाजपा की आंख की किरकिरी बनी हुई हैं। गुना से कांग्रेस सांसद
ज्योतिरादित्या सिंधिया और छिंदवाड़ा से कमलनाथ मोदी लहर के बावजूद अपनी सीट और
कांग्रेस की इज्जत बचाने में कामयाब रहे थे। यही, कारण है 2019
के
लोकसभा चुनाव में शाह कांग्रेस के दोनों गढ़ में सेध लगाना चाहते हैं। लेकिन भाजपा
के एक वरिष्ठ नेता और सांसद को ऐसा लगता है कि प्रदेश में कांग्रेस के लिए सिंधिया
और कमलनाथ से अच्छा चहरा दिग्विजय सिंह है। ये बता भाजपा सांसद प्रभात झा ने
राजधानी से प्राकशित अंग्रेजी अखबार को दिए इंट्रव्यू में कही है*।
No comments:
Write comments