Wednesday, 13 September 2017

प्रधानमंत्री मोदी की जापानी पीएम के साथ गुजरात यात्रा आज से

प्रधानमंत्री मोदी की जापानी पीएम के साथ गुजरात यात्रा आज से
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ कल से दो दिवसीय गुजरात यात्रा पर आ रहे हैं| अतिविशिष्ट व्यक्तियों के आगमन को देखते हुए अहमदाबाद और गांधीनगर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है|
ऐतिहासिक क्षणों का गवाह बनने जा रहे अहमदाबाद को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है| 13 और 14 सितंबर को मोदी और आबे अहमदाबाद आ रहे हैं और इसके लिए जोरदार तैयारियां की जा रही हैं| जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ उनकी पत्नी आकी आबे भी अहमदाबाद आ रही हैं| अतिविशिष्ट व्यक्तियों के आगमन को देखते हुए अहमदाबाद शहर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है| अहमदाबाद हवाई अड्डे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं| शिंजो आबे अहमदाबाद की होटल हयात में ठहरेंगे| उनके आगमन से पहले जापान और भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने होटल हयात में मोर्चा संभाल लिया है| दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों और गुजरात पुलिस के चुनिंदा आईपीएस अफसरों की टीम ने होटल हयात में सुरक्षा की समीक्षा की| रूट रिहर्सल कर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है| 14 सितंबर को जापानी पीएम की पत्नी आकी आबे एएमए, अंधजन मंडल और गुजरात यूनिवर्सिटी जाएंगी| सुरक्षा में किसी प्रकार की चूक न रह जाए, इसके लिए अहमदाबाद आए जापनी सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस के आला अफसरों के साथ इन तीनों स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया|
मोदी और आबे जहां जहां जाएंगे, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं| होटल हयात में शिंजा आबे जब तक ठहरेंगे, तब तक बम निरोधक दस्ता राउंड द क्लॉक तैनात रहेगा| इसके अलावा अहमदाबाद हवाई अड्डा, साबरमती आश्रम, सीदी सैयद की जाली और अगासिया होटल समेत वीवीआईपी के आवागमन के रूट पर जांच के लिए अतिरिक्त टीम तैनात की गई है| बम स्क्वॉड की 12 टीमें तैनात की गई हैं| दोनों नेताओं की सुरक्षा के लिए 1 आईजी, 6 एसपी, 35 डीवायएसपी, 70 पीआई, 150 पीएसआई,  200 चेक कमांडो समेत 1800 सशस्त्र पुलिस जवानों को तैनात किया गया है| इसके अलावा ट्रैफिक विभाग, बोर्डर विंग, महिला पुलिस और होमगार्ड्स समेत 2500 जवान सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए हैं| पीएम मोदी के आगमन को लेकर महात्मा मंदिर, राजभवन और हवाई अड्डे से लेकर पूरे रूट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं| पूरे महात्मा मंदिर का 300 सीसीटीवी कैमरों से मोनिटरींग करने के साथ ही 10 जितने बेगेज स्केनर, डीएफएमडी और एचएचएमडी से फूल प्रूफ जांच की जाएगी| अहमदाबाद पुलिस को एक अत्याधुनिक वैन मुहैया कराई गई है| जिसमें खास प्रकार के सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं| रात्रि के दौरान पर्याप्त रोशने के साथ यह वैन काम करेगी| मोदी और आब की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांच लेयर तय किए गए हैं| जिसमें आई टू आई कोंटेक्ट सुरक्षा, सामान्य ड्रेस में सुरक्षा और जरूरत पड़ने पर स्नीफर की भी व्यवस्था की गई है|

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +