Thursday, 28 September 2017

गुरमीत राम रहीम का सहयोगी गिरफ्तार

 गुरमीत राम रहीम का सहयोगी गिरफ्तार
बलात्कारी बाबा गुरमीत  राम रहीम  सिंह के एक करीबी सहयोगी राकेश को सिरसा से पकड़ा गया है ।  राकेश की गिरफ्तारी से पुलिस को राम रहीम की फरार चल रहीं दत्तक पुत्री हनीप्रीत और एक अन्य पदाधिकारी आदित्य इंसां के बारे में सुराग में मदद मिल सकती है। दोनों बलात्कार मामले में राम रहीम की दोष सिद्धि के बाद 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के संबंध में वांछित हैं।

पुलिस ने कहा कि हिंसा के संबंध में एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा के डीसीपी मनबीर सिंह ने कहा, 'रोहताश को पंचकूला से गिरफ्तार किया गया है।' डीसीपी ने कहा कि वह हिंसा और आगजनी को उकसाने में कथित रूप से शामिल था। हरियाणा पुलिस ने पंचकूला में हुई हिंसा के संबंध में एक हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हिंसा में 35 लोग मारे गये थे। सिरसा में हुई हिंसा में छह लोगों की मौत हुई
थी।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +