Thursday, 28 September 2017

पाकिस्तान के पंजाब में भूस्खलन से छह की मौत

पाकिस्तान के पंजाब में भूस्खलन से छह की मौत

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक पहाड़ के निकट पत्थर काटने वाले स्थान पर भूस्खलन से कम से कम छह मजदूरों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार, सरगोधा जिले के आसपास पत्थर तोड़ने वाले स्थान पर हुए भूस्खलन से आठ मजदूर जमींदोज हो गए। रिपोर्ट के अनुसार घटना की जानकारी मिलने पर बचाव अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मशीनों की मदद से उन्होंने दो घायलों को बचाया तथा छह शव बरामद किए। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना तब हुई, जब मजदूर पहाड़ में विस्फोट करने के लिए विस्फोटक लगाने के वास्ते रस्सी के सहारे चढ़ रहे थे। इससे पहले कि मजदूर वहां पहुंच पाते, भूस्खलन हो गया और मजदूर जमीदोंज हो गए। वहां पिछले 15 दिनों में इसी तरह की घटनाओं में नौ लोग मारे गए हैं।

No comments:
Write comments

Recommended Posts × +