अनुसूचित जनजातीय छात्रों के लिए देशभर में 1205 आश्रम स्कूलों के निर्माण : राज्यमंत्री जसवंतसिंह भाभोर
जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने देशभर में 1205 आश्रम स्कूलों के निर्माण के लिए कोष उपलब्ध कराया है। इन स्कूलों में लगभग 1,15,500 सीटों की व्यवस्था की जाएगी। इन स्कूलों के अतिरिक्त विभिन्न राज्य सरकारों ने भी जनजातीय लड़के और लड़कियों के लिए 3272 आश्रम स्कूल खोले हैं। 2017-18 के दौरान जनजातीय उप-योजना क्षेत्रों में आश्रम स्कूल योजना के तहत 10.00 करोड़ रुपये की रकम आवटित की गई है। जनजातीय उप-योजना के लिए विशेष केंद्रीय सहायता के जरिये आश्रम स्कूलों के संबंध में राज्यों को कोष दिया गया है। इसके साथ ही राज्यों के प्रस्तावों के आधार पर संविधान के अनुच्छेद 275 (1) के तहत अनुदान भी दिया गया है। यह सूचना आज राज्य सभा में जनजातीय मामलों के राज्यमंत्री जसवंतसिंह भाभोर ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।
No comments:
Write comments