वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिये 40 वनकर्मी सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. अनिमेष शुक्ला ने वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण और विकास में सराहनीय योगदान के लिये 40 वन-कर्मियों को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर प्रबंध संचालक वन विकास निगम रवि वास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) जितेन्द्र अग्रवाल भी उपस्थित थे।
वन्य-प्राणी अपराध अन्वेषण के क्षेत्र में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिये सहायक वन संरक्षक इंदौर प्रतिभा अहिरवार, उप वन क्षेत्रपाल होशंगाबाद नरेन्द्र सिंह चौहान, भोपाल के वनरक्षक प्रदीप यादव, धर्मेन्द्र मोहारे, जसवंत सिंह, वनरक्षक इंदौर रोहित सिंह चौहान, भोपाल के वाहन चालक राजीव शर्मा और सागर के वीर सिंह जाट को सम्मानित किया गया।
वन्य जीव अपराध नियंत्रण प्रकोष्ठ नई दिल्ली भारत सरकार द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिये चयनित भोपाल के वन क्षेत्रपाल इंदर सिंह बारे, वनपाल चन्द्रशेखर शर्मा, वनरक्षक अनिल यादव, रवि शर्मा, प्रदीप यादव और इंदौर के वनपाल अवधेश परमार को सम्मानित किया गया।
राज्य वन विकास निगम के परियोजना क्षेत्रपाल स्तर के 9 कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिये सम्मानित किया गया। ये कर्मचारी हैं सर्व प्रफुल्ल मेश्राम, अजय कामड़े, एच.एल. दाहिया, शीतल सिंह कुशवाहा, कमल सिंह नायक, गणेश नायक, अतुल वाजपेयी, तिमरेश इवने और सत्यप्रकाश उपाध्याय।
भोपाल वन वृत्त में वन तथा वन्य-प्राणियों के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान के लिये उप वन क्षेत्रपाल सुरेश कुमार शर्मा, वनपाल डी.पी.एस. चौहान, वनरक्षक महेन्द्र चौहान, ओंकारनाथ दीक्षित, रवीन्द्र वास्तव, सुनील कुमार शर्मा, मेहबूबउल्ला खाँ, बीट गार्ड ज्ञान सिंह कीर, राजकुमार पाण्डे, संजय शर्मा, मनोज कुमार मिश्र, यादवेन्द्र सिंह यादव, उप वन क्षेत्रपाल कृष्ण मोहन शर्मा, वनपाल लक्ष्मीनारायण रोसिया और निजी पौधारोपण में प्रोत्साहन के लिये वनपाल अनिल वर्मा, सुरेश बाबू दुबे और वनरक्षक आशीष खापरे को सम्मानित किया गया।
No comments:
Write comments